अगस्त 2021 में किस कम्पनी ने सबसे ज़ादा कार बेचीं |Best Selling Car Company in August 2021
लॅक डाउन खुलते ही लगातार कार बाज़ार में तेज़ी देखी जा रही है। जहाँ लॉक डाउन में कार का बाजार बहुत बुरे दौर से गुज़र रहा था वही पिछले 3 महीनों में भारतीय कार उद्योग लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है है इस को देख कर कहा जा सकता है की कार निर्माता के अब अच्छे दिन आरहे है।
अगर अंको की बात करे तो अगस्त महीने में भारतीय बाजार में कुल 2,59,555 कारों की बिक्री हुई। अगस्त में ज़ादा बिक्री का कारण दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में मनाया जाने वाले त्योहार जैसे ओणम और वरमहाक्ष्मी (केरल में सबसे बड़ा ) को दिया जा सकता है।ज्यादा बिक्री का एक दूसरा पहलु यह भी है की कार निर्माता कंपनियां को कार बनाने में जो उपकरण की आवशकता होती है उसकी आपूर्ति नहीं हो पा रही है। शायद यही कारण है की कंपनियां समय से उपभोग्ताओ को कार का वितरण (delivery) करने में दिक्कत आरही है ।
ऑटो सेक्टर के तेज़ी के साथ साथ बिक्री की बात करे तो जुलाई महीने से अगस्त महीने में कुछ गिरावट भी दर्ज की गई। जुलाई महीने में जहा कुल 2,94,330 वाहनों की बिक्री हुई थी वही अगस्त में यह कुछ काम हो कर 2,59,555 बिक्री हुई यानी 11.8% की कमी आई।अगस्त महीने में दो तीन कंपनियों को छोड़ दे तो लगभग हर कार निर्माता कंपनी की सेल में गिरावट आई है

Top Ten Car Sale Companies In August 2021
Car Company | Total sale in Auguest |
---|---|
Maruti Suzuki | 1,03,187 |
Hyundai | 46,866 |
Tata | 28,017 |
Kia | 16,750 |
Mahindra | 15,786 |
Toyota | 12,769 |
Honda | 11,177 |
Renault | 9,703 |
MG | 3,900 |
Skoda | 3,829 |
पिछने महीने की टॉप सीलिंग कंपनी (Top Selling Car Company) मारुती सुजुकी को भी अगस्त महीने 22.8 % बिक्री में कमी देखने को मिली जहां जुलाई महीने में मारुती सुजुकी ने 1,33,732 कार सेल की थी वही अगस्त में 1,03,187 ही कार सेल कर पाई ,लेकिन अगर टॉप सेलिंग कंपनियों की बात करें तो मारुति सुजुकी अभी भी टॉप की पोजीशन लिए हुए हैं। वहीं दूसरी पोजीशन पर हुंडई ने ले रखी है जिसने। अगस्त महीने में। कुल 46866 वाहन की बिक्री की और जुलाई महीने में हुंडई ने 46,866 कार की बिक्री की है .
यह भी पढ़े : TATA TIGOR EV कम कीमत में लांच हुई Electric car।चलेगी 300km से ज़्यादा ?